।। सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय ।।
भूमिहार विकास समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का संक्षिप्त परिचय
भूमिहार विकास समाज चैरिटेबल ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और वृद्ध देखभाल जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है। यह समाज की एकता, सहयोग और समृद्धि को बढ़ावा देकर हर व्यक्ति को समान अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी खुशहाल जीवन जी सकें।
मिशन
- शिक्षा से जीवन को सशक्त बनाना
- गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना
- युवाओं को करियर और कौशल में दक्ष बनाना
- महिलाओं के समग्र विकास को प्राथमिकता देना
- सभी वर्गों के लिए आशा, समरसता और सेवा का वातावरण बनाना
विज़न
- एक संगठित, प्रबुद्ध, और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण
- जहाँ हर बच्चा शिक्षित हो और हर परिवार समृद्ध
- सभी के लिए समान अवसर और समावेशी विकास सुनिश्चित करना
- करुणा, साझी समृद्धि और सनातन मूल्यों से प्रेरित समाज बनाना
भूमिहार विकास समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का संक्षिप्त परिचय
प्रिय समाजवासियों
जय परशुराम !
हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और परस्पर सहयोग है। एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में हम अपने समाज के विकास और कल्याण में योगदान दें। समाज तभी तरक्की कर सकता है जब हर सदस्य अपनी भूमिका निभाए और मिलकर काम करे। हमारा उद्देश्य सिर्फ समाज की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना नहीं है,बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और समृद्धि के लिए ठोस कदम उठाना है। हमें एक ऐसा वातावरण बनाना है जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर मिलें और उसे अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले।
समाज कल्याण के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा, चाहे वह बच्चों की शिक्षा हो, स्वास्थ्य और स्वच्छता, रोजगार और स्वरोजगार, समाज में समानता, पर्यावरण संरक्षण या वृद्धजनों की देखभाल । हमारी छोटी-छोटी कोशिशें बड़े बदलाव का कारण बन सकती हैं।
आइए, हम सभी इस समाज को एक बेहतर और सशक्त स्थान बनाने के लिए कृतसंकल्पित हों। साथ मिलकर हम एक ऐसा समाज बना सकते हैं जहाँ सभी का भला हो और हर कोई खुशी से जीवन जी सके।
धन्यवाद।
अजय भान राय
अध्यक्ष, भूमिहार विकास समाज चैरिटेबल ट्रस्ट, अहमदाबाद, गुजरात।
भूमिहार- ब्राहम्ण की महिमा
भूमि के वीर, ज्ञान के सागर,
संस्कृति के रक्षक, धर्म के उजागर।
धरती की कोख से जो जुड़े,
कर्तव्यपथ पर सदा अडिग खड़े।
शस्त्र और शास्त्र दोनों के धारी,
वीरता और विद्या में गहरी निपुणता हमारी।
कृषि से लेकर धर्म तक समर्पित,
भूमिहार ब्राह्मण, सदा अग्रणी, सदा अद्वितीय ।
पग-पग पर जो प्रेरणा देते,
संघर्षों में भी न कभी झुकते।
ज्ञान की ज्योति सेअंधकार मिटाए,
धर्म और कर्म की राह दिखाए।
इतिहास के पन्नों में दर्ज है गाथा,
शौर्यऔर तपस्या का अनुपम नाता।
धैर्य और साहस की जो मिसाल हैं,
भूमिहार ब्राह्मण, धरती का सम्मान हैं।
जय हो उस वंश की, राह जिसने दिखाया, कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर निभाया।
धरती के पुत्र, संस्कृति के प्रहरी,यही है भूमिहार ब्राह्मण की कीर्ति ।
यह कविता हमें यह सिखाती है कि भूमिहार ब्राह्मण न केवल वीरता और ज्ञान के प्रतीक हैं, बल्कि कर्तव्य, धर्म, और संस्कृति के प्रति उनकी निष्ठा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे शस्त्र और
शास्त्र दोनों में पारंगत होते हुए यह सिखाते हैं कि संतुलित जीवन ही सच्ची सफलता है। उनकी कहानी हमें यह भी याद दिलाती है कि संघर्षों में अडिग रहकर ही इतिहास में अमरता पाई जाती है।
इस कविता का मूल संदेश यह है कि हमें अपनी जड़ों से जुड़कर, अपनी संस्कृति और कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हुए, जीवन में ऊंचाइयों को छूने का प्रयास करना चाहिए।
- सौभाग्य कृष्णकुमार राय
इवेंट्स
भूमिहार प्रीमियर लीग
भूमिहार विकास समाज चैरिटेबल ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और वृद्ध देखभाल जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है। यह समाज की एकता, सहयोग और समृद्धि को बढ़ावा देकर हर व्यक्ति को समान अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी खुशहाल जीवन जी सकें।
सामुदायिक मिलन

निशुलक कॉपी वितरण

प्रथम स्नेह मिलन समारोह

अहमदाबाद हवाईअड्डा दुर्घटना पीड़ितों के लिए शोक सभा
भूमिहार विकास समाज चैरिटेबल ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और वृद्ध देखभाल जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है। यह समाज की एकता, सहयोग और समृद्धि को बढ़ावा देकर हर व्यक्ति को समान अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी खुशहाल जीवन जी सकें।
हमसे संपर्क करें